{"_id":"59920ee74f1c1b11468b46e9","slug":"15027443092-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्व्लक्ड पुलिस गेम्स में तेजेन्द्र की गोल्ड जीतने से गांव में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्व्लक्ड पुलिस गेम्स में तेजेन्द्र की गोल्ड जीतने से गांव में उत्साह
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माजरी ग्रांट शेरगढ़ के कांस्टेबिल तेेजेंद्र ने जीता अमेरिका में गोल्ड मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स-2017 में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में ग्राम माजरी ग्रांट मजरे शेरगढ़ के तेेजेंद्र सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। सुबह से ही उनके गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।
बाडी बिल्डिंग में क्षेत्र के युवाओं के लिए मिसाल बने उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबिल तेजेंद्र सिंह ने अपने शरीर को बलिष्ठ रखते हुए अमेरिका के लॉस एंजेल्स शहर में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। शेरगढ़ के किसान हरिकिशन सिंह और माता बलजीत कौर समेत पूरा गांव झूम उठा जब अमेरिका में गोल्ड मेडल भारत की झोली में दिलाने में तेजेंद्र ने कामयाबी पाई। जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान किरनपाल, पूर्व प्रधान राजकुमार, समाजसेवी हरजिंदर सिंह कई लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताते हुए खुशी का इजहार किया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
तेजेंद्र के पिता हरिकिशन सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को तेजेंद्र की वापसी होगी। उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता करन वोरा, संजीव सैनी, राजन गोयल, सुंदरदास अंकुश पाल, गुरदीप सिंह, हरपाल सैनी, प्रदीप सिंह, अनिल पाल, प्रकाश सिंह, मंदीप बजाज, भारत नारंग, रोहित क्षेत्री आदि ने उपलब्धि पर परिजनों को बधाई दी हैं।