फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश कर रहे हैं परवेज

सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश कर रहे हैं परवेज

Sun, 13 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश कर रहे हैं परवेज
श्रीनगर। मुस्लिम समुदाय के युवा परवेज अहमद शहर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। परवेज श्रीनगर आदर्श रामलीला समिति में करीब आठ वर्षों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान रामलीला समिति में वह मंच व्यवस्थापक की जिम्मेदारी संभाले है।
विज्ञापन

परवेज करीब 8 वर्षों से रामलीला समिति से जुड़े हुए हैं। 8 वर्षों के दौरान उन्होंने रामलीला आयोजन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वर्ष 2010 में परवेज ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर श्रीनगर रामलीला नाम से पेज बनाया था। जिस पर प्रत्येक दिन की रामलीला अपलोड की जाती थी। इस पेज से वर्तमान में हजारों लोग जुड़े हुए हैं। इससे पहले परवेज रामलीला के दौरान प्रतिदिन ढाई हजार मेसेज भेजने की योजना भी संपादित कर चुके हैं। परवेज बताते हैं कि रामलीला के दौरान वह प्रत्येक दिन रामलीला के प्रचार प्रसार के लिए ढाई हजार मैसेज भेजते हैं, जिससे कई लोग रामलीला से सीधे रूप से जुड़ जाते हैं। परवेज कहते हैं कि श्रीनगर की रामलीला यहां की धरोहर है। इसके संरक्षण व आयोजन के लिए हर समुदाय के लोगों को प्रयास करना चाहिए। परवेज सोशल मीडिया पर ब्लड डोनेट पेज भी बना चुके हैं, जिसमें डोनर के ब्लड ग्रुप के साथ ही मोबाइल नंबर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed