{"_id":"59907bad4f1c1ba4488b474e","slug":"1502641081280-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ीखाल में 80 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ीखाल में 80 पेटी अवैध शराब बरामद
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कीर्तिनगर आबकारी विभाग को पौड़ीखाल में अवैध शराब का जखीरा मिला है। विभाग ने अवैध शराब रखने के आरोप में दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शनिवार को हिंडोलाखाल पुलिस के सहयोग से पौड़ीखाल में दुकान के गोदाम से अंग्रेजी शराब की 80 पेटी बरामद की है। गांवों में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि कुछ लोग बाहर से शराब लेकर अवैध रुप से शराब की ब्रिकी करते हैं। बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए आबकारी विभाग अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की तलाश कर रहा था। शनिवार को विभाग को इसमें सफलता मिल गई। पौड़ीखाल के दुकानदार गजेंद्र सिंह और करम सिंह ने अपनी दुकानों से कुछ दूर संयुक्त रुप से गोदाम किराए पर लिया हुआ है। इस गोदाम में वह अवैध रुप से लाई गई शराब रखते हैं। हिंडोलाखाल पुलिस के सहयोग से पौड़ीखाल में उक्त गोदाम में छापा मारा। गोदाम में 25 पेटी बोतल, 35 पेटी अद्दा और 20 पेटी पव्वे रखे हुए थे। आबकारी निरीक्षक प्रमोद मैठाणी ने बताया कि गोदाम से बरामद माल को जब्त करने के साथ ही दोनों को हिरासत में लिया गया। बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक मैठाणी, कांस्टेबल सूरज सिंह व शेखर सिंह और हिंडोलाखाल थाने के उप निरीक्षक मनोज रौथाण व कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल थे।