फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अलंकार गुप्ता एवं सृष्टि शुक्ला बनें स्कूल के प्रमुख

अलंकार गुप्ता एवं सृष्टि शुक्ला बनें स्कूल के प्रमुख

Sat, 12 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अलंकार गुप्ता एवं सृष्टि शुक्ला बनें स्कूल के प्रमुख

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार में अलंकार गुप्ता लड़कों के एवं सृष्टि शुक्ला लड़कियों के प्रमुख, हर्षित ग्रोवर एवं ऐश्वर्या वालिया लड़कों एवं लड़कियों के उप-प्रमुख चुने गए।

शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में पदरोहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों की समिति जो विद्यालय में शिक्षकों के साथ विभिन्न प्रकार कार्यकलापों में मदद करेगी। इसमें अलंकार गुप्ता लड़कों की एवं सृष्टि शुक्ला लड़कियों के प्रमुख बने तो हर्षित ग्रोवर एवं ऐश्वर्या वालिया लड़कों एवं लड़कियों के उप-प्रमुख चुने गए। अकादमिक इंचार्ज की भूमिका साकेत शर्मा एवं अवनि भनावत को सौंपी गई। विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखने में प्रमुख भूमिका हर्षित चौहान एवं तान्या गुप्ता को कमान दी। साहित्यिक इंचार्ज की भूमिका अंशिका चौहान, ज्योति गुप्ता, श्रेया वशिष्ठ, कृतिका गर्ग एवं मृदुल नैलवाल को मिली। विद्यालय की वार्षिक एवं त्रैमासिक पत्रिका के संपादक इंचार्ज की भूमिका में कणिका, श्रुति चांदना, सौरभ शुक्ला, पार्थ चक्रवर्ती एवं मानवी मूर्ति को सौंपी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिक्षकों की मदद को ऋतिक बंसल, पी शशांक, तारिणी राजपूत, सृष्टि चतुर्वेदी, पल्लवी सुबुद्धि, अनन्या ज्ञानधर, उन्नति चौहान एवं आदित्य सक्सेना को जिम्मेदारी दी। हर्षित शर्मा एवं अंजलि यादव स्पोर्ट्स इंचार्ज, आराध्य साहू, इशिका ठाकुर, अनादि बहुगुणा, शैवी चौहान, वैष्णव आर जुगरान, इषिता कंसल, दिव्यांश गौतम, अवनि अग्रवाल, शिवम कक्कड़, मीनाक्षी शर्मा, अक्षित भारद्वाज, स्वाति त्रिपाठी, समीर नौटियाल, शैलजा लोहानी, शिशिरमणी त्रिपाठी तथा नव्या ज्योति अपने-अपने सदन के कप्तान एवं सह-कप्तान होंगे। सभी समितियों की घोषणा सुबह सभा में की गई। प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदरोहण समारोह केवल एक औपचारिकता भर ही नहीं है, यह विद्यार्थियों को जिम्मेदारी का एहसास कराती है। उन्होने समिति के सभी विद्यार्थियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निष्पक्षता, सूझ-बूझ एवं दृढ़ता से निभाने की सलाह देते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed