{"_id":"598f3fc04f1c1bfe538b4748","slug":"15025602032-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माणों के बोझ से गिर रहा है पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माणों के बोझ से गिर रहा है पहाड़
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतनमणी डोभाल
हरिद्वार।
हर की पैड़ी भीमगोडा मुख्य मार्ग पर कांगड़ा मंदिर के पास रेत के पहाड़ के ऊपर अवैध निर्माणों के बोझ से रेतीला पहाड़ धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। बावजूद इसके सिस्टम ने आंखें मूंदी हुई है।
बृहस्पतिवार की बारिश के बाद इस पहाड़ी पर भूस्खलन हो रहा है। भीमगोडा रोड पर श्रृंगेरीमठ के सामने सड़क पर रेतीली मिट्टी के पत्थरों का ढेर लग गया है और भूस्खलन जारी है। वर्ष 2010 में इस क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने से एक संस्कृत छात्र मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी घायल हुआ था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने इस पहाड़ी क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर दिया था। बावजूद इसके उसकी सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया गया। तबाही के बाद भी इस डेंजर जोन को मानवीय हस्तक्षेप से रोका नहीं जा रहा है। लगातार रेतीले पहाड़ को खोदकर अवैध निर्माण का बोझ डाला जा रहा है। एक व्यक्ति ने तो एचआरडीए की ओर से दो बार सील करने के बाद भी वहां बहुमंजिला भवन बना दिया है। एचआरडीए ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए अवैध निर्माण के ध्वस्त करने के आदेश पारित कर फाइल को हमेशा के लिए बंद दी है। कच्चे पहाड़ की खुदाई नहीं रुकने से इस पहाड़ी पर बने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन भी भूस्खलन से धीरे-धीरे खतरे की जद में आता जा रहा है। बृहस्पतिवार की मूसलाधार बारिश में पीडब्ल्यूडी का हिल बाईपास मार्ग बंद हो गया है।