{"_id":"598f2ffc4f1c1b362a8b4746","slug":"15025561672-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस घर में जाकर जानेगी बुजुर्गों के हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस घर में जाकर जानेगी बुजुर्गों के हाल
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। अब पुलिस असहाय बुजुर्गों के घरों में जाकर उनका हालचाल पूछेगी। 31 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक माह एक दिन निर्धारित कर नियमित पुलिस फॉलोअप करेगी।
शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने कोतवाली श्रीनगर मेें इस संबंध में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को पूरे जनपद में पुलिस कर्मी असहाय बुजुर्गों के घरों में जाकर उनका हालचाल पूछेंगे और समस्याएं जानकार उनकी मदद करेंगे। इससे बुजुर्गों के मन में असुरक्षा की भावना नहीं रहेगी। जोशी ने पुलिस कर्मियों से शहर में रह रहे असहाय लोगों की लिस्ट बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह बुजुर्गों का हाल-चाल पूछकर उनकी दिक्कतें दूर की जाएंगी। उन्होंने कोतवाली में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन महिला थाना व क्षेत्राधिकारी कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर कोतवाल एनएस बिष्ट, चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत, एसआई पीएस बुटोला और एलआईयू सब इंस्पेक्टर विपिन गुसांई आदि मौजूद थे।