फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुजरात में राज्यसभा सांसद की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

गुजरात में राज्यसभा सांसद की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Wed, 09 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में राज्यसभा सांसद की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुजरात में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के लिए अहमद पटेल की जीत पर कांग्रेसजनों ने मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया। कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का ही होगा।
बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर अगस्त क्रांति के साथ गुजरात में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल की जीत का भी जश्न मनाया। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रयासों से देश को आजादी मिली। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी नईम कुरैशी, प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी, तरुण नैयर, प्रदेश महासचिव ओपी चौहान ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए हर हथकंडे अपना रही है। गुजरात का प्रकरण पूरे देश की जनता ने देखा, लेकिन सत्य पर चलने वाली पार्टी को जीत मिली। इस मौके पर यशवंत सैनी, आशीष शर्मा, सुमित भाटिया, अनुज माहेश्वरी, आकाश भाटी, धर्मपाल सिंह, ज्ञानचंद, महावीर रोहेला, ओमप्रकाश, जटाशंकर श्रीवास्तव, प्रवीण मित्तल आदि शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव विभाष मिश्रा के रानीपुर मोड स्थित कार्यालय पर भी पटेल की जीत को लेकर खुशियां मनाई गई। कहा कि अब गुजरात से ही भाजपा की हार का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर हुए जश्न में पूर्व विधायक रामयश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली, अरविंद गुर्जर, इरफान, सुल्तान अहमद, विक्रम तेजियान, विनोद चौहान, राव नावेद, उमेश शर्मा, कुरबान अली, नासिर हुसैन, इलियास अहमद, शुुजात अली, अतर सिंह, राम सिंह, पदम प्रकाश आदि शामिल हुए। वहीं सलेमपुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक के नेतृत्व में एक- दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इस मौके पर राजवीर चौहान, दिलशाद खान, अशोक उपाध्याय, राव कासिद, शहजाद अली, राव फरमान अली, पंचम राणा, रोशन खान, रिजवान खान आदि शामिल हुए। शिवालिकनगर में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद खारी, आशीष चौहान, अमित धवन, अरमान खान, विनोद गुर्जर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed