{"_id":"598b36a44f1c1b02188b45e4","slug":"150229572317-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनों की जानकारी न होने से अधिकारों से वंचित रहते हैं लोग-जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनों की जानकारी न होने से अधिकारों से वंचित रहते हैं लोग-जिला जज
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। पुलिस विभाग की ओर से ‘हमारे अधिकार-चुनौतियां और समाधान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आम लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने और कानून के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। इसमें पुलिस, मीडिया, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर योजना बनाई गई।
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिला जज प्रदीप पंत ने किया। उन्होंने कहा कि कानूनों की जानकारी न होने से कई लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति तक कानून की जानकारी पहुंचानी होगी। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला ने महिला हिंसा, पोक्सो, बाल अधिकार सहित राजस्व संबंधी कानून की जानकारी दी। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र के बाद खुला सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कानूनों के क्रियान्वयन में हो रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। इसमें सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से चर्चा कर कानूनों की जानकारी को आमजन तक पहुंचने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, डा. अनिल कुमार सैनी, क्रांति भट्ट, सुशीला सेमवाल, सरिता चौहान, प्रभा रावत, उमा शंकर बिष्ट, महानंद बिष्ट, भवान सिंह चौहान और मालती हलदार आदि मौजूद थे।