फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ में पूरे दिन बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

लामबगड़ में पूरे दिन बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Wed, 09 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ में पूरे दिन बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बुधवार को मलबा आने से पूरे दिन बाधित रहा। क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते पूरे दिन हाईवे को खोलने का कार्य नहीं किया जा सका। हाईवे नहीं खुलने से बदरीनाथ यात्रा पर आए करीब 200 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और जोशीमठ में रोक लिया गया है, जबकि 80 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ पहुंचे।
विज्ञापन

लामबगड़ में तीन दिनों बाद शाम साढे़ छह बजे लामबगड़ में सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे रविवार रात को मलबा आने पुन: बाधित हो गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते भूस्खलन जोन पर हाईवे खोलने का कार्य बुधवार को नहीं किया जा सका। पूरे दिन बदरीनाथ की यात्रा पर आए तीर्थयात्री पूरे दिन पांडुकेश्वर, जोशीमठ, गोविंदघाट और बदरीनाथ में हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते लामबगड़ में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर छिटकने का सिलसिला थम नहीं रहा है, जिसके चलते हाईवे सुधारीकरण कार्य करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed