{"_id":"598b35c34f1c1b081a8b4607","slug":"150229549713-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे बंद रहा नैनीताल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे बंद रहा नैनीताल हाईवे
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते डेढ़ घंटे तक नैनीताल हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रपयाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटाया। हाईवे बंद होने के दौरान यहां दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही।
बुधवार दोपहर करीब बारह बजे आदिबदरी के पास चांदपुर गढ़ी में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा आने से नैनीताल हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से कर्णप्रयाग से रामनगर, रानीखेत, चौखुटिया, गैरसैंण सहित आदिबदरी, श्रीनगर, गोपेश्वर सहित अन्य कस्बों को आने जाने वाले वाहन फंसे रहे। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड रुद्रप्रयाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटवाया और डेढ़ बजे यहां यातायात सुचारु हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अवर अभियंता गौरव भट्ट ने बताया कि मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। ब्यूरो