{"_id":"598b35b64f1c1b081a8b4604","slug":"150229548417-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ू पाको बारामासा, नारेण कफलु पाको चैता.....पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ू पाको बारामासा, नारेण कफलु पाको चैता.....पर झूमे
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। कर्णप्रयाग ब्लाक के बेनीताल में आयोजित एक दिवसीय शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी स्मृति मेले में छात्र-छात्राओं, लोक कलाकारों और महिला मंगल दलों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले में बेड़ू पाको बारामासा, नारेण कफलु पाको चैता सहित चैत की चैतल्वि पर दर्शक खूब झूमे।
बेनीताल में बने बाबा मोहन उत्तराखंडी के स्मारक पर दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि अलग राज्य और राजधानी गैरसैंण बनाए जाने को लेकर बाबा ने जो शहादत दी वह प्रदेश हमेशा याद रखेगा। बाबा की शहादत को धरातल पर उतारने के लिए कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन बनवाया। कहा कि गैरसैंण राजधानी बनाए जाने के बाद ही पहाड़ी क्षेत्र का विकास संभव है। इससे पूर्व जीजीआईसी कर्णप्रयाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद महिला मंगल दल घंडियाल, ऐरवाड़ी और तोप, प्राइमरी स्कूल सिमतोली और रंडोली ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही कर्णभूमि कला मंच कर्णप्रयाग के दिनेश बुग्याली, सुरेंद्र कमांडर और सुनील कुमार ने कई लोकगीत की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, भुवन नौटियाल, मुकेश नेगी, महेश खंडूड़ी, गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, नरेंद्र चाकर, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, संजय रावत और भारती मिंगवाल आदि मौजूद थे।
जलेबी और चाऊमीन की दुकानों पर लगी भीड़
आदिबदरी। मेले के दौरान लगी जलेबी और चाऊमीन की दुकानों पर खूब भीड़ लगी रही। यहां झील में बच्चों ने तैराकी का आनंद लिया। वहीं मेला समिति की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां बांटी।
विज्ञापन
गोदांबरी देवी से जीता एलईडी
कर्णप्रयाग। बेनीताल मेले के समापन पर लक्की ड्रॉ निकाला गया। लक्की ड्रॉ में सिमतोली की महिला गोदांबरी देवी को प्रथम पुरस्कार एलईडी जीता। जबकि अजय किशोर भंडारी ने द्वितीय पुरस्कार फ्रीज जीता। इसके अलावा मेले में प्रतिभागी स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों को भी मेला समिति ने सम्मानित किया। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बिना सरकारी संसाधनों के मेला आयोजन की सराहना की।