{"_id":"5985fdcf4f1c1b354d8b48b2","slug":"15019534888-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हुई बारिश से कई जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हुई बारिश से कई जगह जलभराव
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
शुक्रवार रात को शहर से देहात तक हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। सड़कें धंस गई। श्यामपुर तथा पथरी क्षेत्र में नदियों में हो रहे कटाव से काफी भूमि पानी की भेंट चढ़ गई। जबकि कई रपटे बह गए। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को हुई बारिश से उत्तरी हरिद्वार के खडख़ड़ी और भूपतवाला क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। एक स्कूल की दीवार गिर गई। बाजारों में दूसरे दिन भी पहाड़ से बहकर मलबा आने से कीचड़ भरा रहा। जिससे दुकानदार और यात्री बुरी तरह परेशान रहे।
विज्ञापन
हाईवे पर केशव आश्रम के पास जलभराव से पूरा तलाब भर गया है। श्यामपुर और लालढांग क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले उफान पर आने से यहां भी भारी नुकसान हुआ। सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल पानी से प्रभावित हुई। पथरी क्षेत्र में रपटे बहने से यातायात प्रभावित रहा। जबकि शहर के बीचों बीच प्रेमनगर आश्रम पुल के पास सड़क का एक भारी हिस्सा धंसने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गंगनहर की पटरी पर भी जगह- जगह दरारें आ गई। जिलाधिकारी दीपक रावत ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने- अपने क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला योजना समिति की बैठक के बाद जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने श्यामपुर और लालढांग क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को आपदा प्रबंधन में तेजी लाने और प्रभावित को समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन