{"_id":"5985fdc84f1c1b354d8b48af","slug":"150195348220-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मिलेगी जॉब की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर मिलेगी जॉब की जानकारी
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सागर जोशी
हरिद्वार।
अब हरिद्वार के बेरोजगारों को फैक्ट्रियों में नौकरी के लिए सड़कों में नहीं भटकना पड़ेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और उद्यमियों की मदद से बनाए जा रहे जॉब पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के बाद बेरोजगारों को रमोबाइल पर नौकरी की जानकारी मिल जाएगी।
हरिद्वार जिले में सिडकुल, लक्सर, भगवानपुर समेत कई अन्य जगह फैक्ट्रियां हैं। जहां हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते है। उसके बावजूद जिले में बेरोजगारों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक पहुंच चुकी है। फैक्ट्रियों की ओर से रिक्त पदों की जानकारी भी नहीं दी जाती है। इन सब बातों को ध्यान रखकर सेवायोजन कार्यालय और जिले के उद्यमियों ने हरिद्वार जॉब पोर्टल बनाने का फैसला लिया। इस पोर्टल को नेशनल करियर सर्विस(एनसीएस) से जोड़ा जाएगा। एनसीएस से लिंक करने के बाद हरिद्वार जिले का अलग से जॉब पोर्टल बनेगा। जिसमे हरिद्वार की फैक्ट्रियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जॉब की चाह रखने वाले बेरोजगार इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बेरोजगारों को रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। जिसके बाद बेरोजगार सीधे फैक्ट्री में जा सकते है। पोर्टल बनाने की तैयारी लगभग पूूरी हो चुकी है। बीते दिनों ही जिले के उद्यमियों ने जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम सिंह के साथ बैठक के बाद पोर्टल बनाने की योजना पर सहमति जता दी है। उधर जिलाधिकारी दीपक रावत ने दो माह में पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए है। अलग से जॉब पोर्टल बनाने वाला हरिद्वार प्रदेश का पहला जिला बनने जा रहा है।
ऐसे होगा आवेदन
पोर्टल पर जाने के बाद नौकरी की चाह रखने वाले बेरोजगार को अपने कागाजत पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। हाईस्कूल, इंटर, स्नातक समेत अपनी डिग्री के अलावा अपनी आईडी और एड्रस प्रूफ के साथ ही जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत कागजात अपलोड करने होंगे। मोबाइल नंबर और फोटो को भी इसमे अपलोड़ करना होगा। उसके बाद ही मोबाइल पर मैसेज आएगा।
विज्ञापन
वर्जन
पोर्टल दो माह में बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। उद्यमियों से बातचीत हो चुकी है। एनआईसी की देहरादून स्थित नोडल एजेंसी इसको बनाने का काम करेगी। पोर्टल में हरिद्वार के बेरोजगार युवक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। - उत्तम सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, हरिद्वार