फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में टापू पर फंसे मिले महिला-किशोरी के शव

गंगा में टापू पर फंसे मिले महिला-किशोरी के शव

Sat, 05 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
गंगा में टापू पर फंसे मिले महिला-किशोरी के शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल के मातृसदन आश्रम के पीछे गंगा में टापू पर महिला और किशोरी के शव मिले हैं। दोनों के शव एक दुपट्टे से बंधे हुए थे। शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिललहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सुबह करीब दस बजे मातृसदन आश्रम के पीेछे गंगा में एक ग्रामीण अपना भैंसा नहलाने के लिए ले गया था। भैसा जब गंगा के बीच टापू पर चला गया तब उसका मालिक उसे लाने के लिए पीछे पीछे पहुंचा। लेकिन उसके होश टापू के किनारे फंसे दो महिलाओं के शव देखकर फाख्ता हो गए। भैंसा बुग्गी स्वामी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर एसओ अनुज सिंह, जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी के अनुसार महिला और किशोरी के शव दुपट्टे से एक साथ बंधे थे। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होगी जबकि किशोरी की उम्र 15 साल के आसपास होगी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास कर रहे हैं। चौकी प्रभारी डीपी काला के अनुसार शिनाख्त होने पर ही पूरी हकीकत सामने सकेगी। पहनावे से दोनों बीपीएल परिवार की प्रतीत हो रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed