फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धंस रही है सीवर लाइन, विभाग बेपरवाह

धंस रही है सीवर लाइन, विभाग बेपरवाह

Fri, 04 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
धंस रही है सीवर लाइन, विभाग बेपरवाह

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम के वार्ड ब्रह्मपुरी स्थित मोहल्ला काशीपुरा में सीवर लाइन धंसती जा रही है। ऐसे में कई मकान खतरे में आ गए हैं। बावजूद इसके विभाग सीवर लाइन की मरम्मत कराने में बेपरवाह बना हुआ है।

सीवर के मेनहोल काशीपुरा की पतली गली के बीच बने हुए हैं। मंशा देवी मंदिर के दर्शन कर रोपवे से लौटने वाली श्रद्धालु इसी रास्ते से ब्रह्मपुरी हिल बाईपास पहुंचकर गंतव्य के लिए ऑटो व चंडी देवी जाने के लिए टैंपों ट्रैवल्स पकड़ते हैं। इतना महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद जल संस्थान की अनुरक्षण शाखा के अधिकारी एक महीने से लापरवाह बने हुए हैं। व्यापारी नेता संजय त्रिवाल ने बताया कि सीवर के मेनहोल काफी समय से क्षतिग्रस्त होने से सीवर सड़क तथा मकानों की नींव को खोखला कर रहा था। 8 जुलाई को जब मेनहोल के आसपास की सड़क धंस गई तो मकानों की नींव हवा में टंगी दिखाई दी। अनुरक्षण इकाई के अधिकारियों को इसकी सूचना देने पर विभागीय अधिकारी मौके पर आए और लाइन ठीक कराने का आश्वासन देकर लौट गए। इसके बाद किसी ने मुड़कर नहीं देखा। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सीवर लाइन को ठीक कराने के बजाए अनुरक्षण इकाई के अधिशासी अभियंता ने मकानों को खतरे में बताकर उन्हें खाली करने के लिए प्रशासन का पत्र भेजा है, जिससे लोगों में रोष है। विभाग का पक्ष जानने के लिए जल संस्थान की अनुरक्षण शाखा के अधिशासी अभियंता अजय कुमार को कई बार फोन किया गया, परंतु उन्होंने अपना सरकारी मोबाइल सुनना भी गवारा नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed