फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बकरा मार्केट हटाने की मांग को लेकर निकाली रैली

बकरा मार्केट हटाने की मांग को लेकर निकाली रैली

Tue, 01 Aug 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बकरा मार्केट हटाने की मांग को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
विश्व हिंदू परिषद के नेता चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में बकरा मार्केट को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए लोगों ने देवपुरा चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली।
चरणजीत पाहवा ने कहा कि ज्वालापुर बकरा मार्केट को शिफ्ट कराने की मांग काफी दिनों से उठाई जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे लोगों में भारी रोष है। रियासत गौड़ ने कहा कि ज्यादातर मांस की दुकानें अवैध रूप से चल रही हैं। मांस विक्रेता साफ सफाई का कोई ध्यान नहीं रखते हैं। जिससे मांस के टुकड़े सड़कों पर फैले रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्दी ही बकरा मार्केट नहीं हटाया गया तो आंदऱेलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

गुलफाम पीर ने कहा कि काफी अर्से से संबंधित विभागों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन बकरा मार्केट शिफ्ट करने पर विभाग हीला हवाली कर रहे हैं। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों में मेहरबान गौड़, फुरकान गौड़, रियासत गौड़, शमीम मंसूरी, मंगता पीर जी, वसीम, फातमा इस्लाम, सत्तारी, बुआ, फुजनी, वहीदन, रफीक, निसार, नसीम पीर जी, फिरदौस रिहाना, शकील, शाबरा, शमीम, मेहरबान, शकीला, वकील, मोबीन, फुरकान गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed