फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   49 घंटे बाद हुई बदरीनाथ की यात्रा सुचारु, 367 तीर्थयात्री अपने गंतब्य को हुए रवाना

49 घंटे बाद हुई बदरीनाथ की यात्रा सुचारु, 367 तीर्थयात्री अपने गंतब्य को हुए रवाना

Tue, 01 Aug 2017 10:10 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
49 घंटे बाद हुई बदरीनाथ की यात्रा सुचारु, 367 तीर्थयात्री अपने गंतब्य को हुए रवाना

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में 49 घंटे बाद मंगलवार को आवाजाही शुरू हो पाई। हाईवे खुलते ही बदरीनाथ, हनुमान चट्टी और लामबगड़ में दो दिनों से फंसे करीब 367 तीर्थयात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए जबकि पांडुकेश्वर से करीब 133 तीर्थयात्री अपने वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे। सोमवार दोपहर हाईवे टैय्या पुल के पास भी अवरुद्ध हो गया था, यहां बीआरओ की टीम ने देर रात तक आवाजाही शुरू करा दी थी। यहां हाईवे के खुलने से रात को ही हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे करीब 123 तीर्थयात्री जोशीमठ पहुंचे। मंगलवार को ये तीर्थयात्री भी अपने गंतव्य को लौट गए।
लामबगड़ में 30 जुलाई की दोपहर में भारी बोल्डर और मलबा आने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से मेकाफेरी कंपनी की मशीनें हाईवे को नहीं खोल पा रही थी। बारिश में यहां रह-रहकर पत्थर और मलबा आ रहा था। मंगलवार को सुबह सात बजे बारिश थमने के बाद हल्की धूप खिली, जिसके बाद लामबगड़ में चार सौ मीटर हिस्से में फैला मलबा और बोल्डरों को हटाने का काम शुरू हुआ। दोपहर में करीब तीन बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाया। हाईवे के खुलने से बदरीनाथ की ओर दो दिनों से फंसे करीब 367 तीर्थयात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

गोविंदघाट के थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि लामबगड़ में हाईवे के अवरुद्ध होने से तीर्थयात्री तीन किमी पैदल चलने के बाद वाहनों से बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। बारिश होने पर लामबगड़ में पत्थर और मलबा हाईवे पर आ रहा है, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed