फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संघर्ष का दूसरा नाम है सीमा बंगवाल

संघर्ष का दूसरा नाम है सीमा बंगवाल

Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष का दूसरा नाम है सीमा बंगवाल
गुमानीवाला की सीमा कोठियाल का वित्त अधिकारी (पीसीएस) में चयन
विज्ञापन

पिता और भाई की मौत के बाद अकेले किया संघर्ष, हरिद्वार में ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक हैं सीमा
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर (ऋषिकेश)।
परिस्थितियां विपरीत होने पर भी हार न मानने की सीमा बंगवाल ने मिशाल पेश की है। पिता व भाई की मौत होने के बाद सीमा ने विषम परिस्थितियाें में पीसीएस में जो सफलता हासिल की है, वह काबिल-ए तारीफ है। सीमा ने पीसीएस (वित्त अधिकारी) में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
हरिद्वार में ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक के पद पर तैनात गुमानीवाला की सीमा दीपक कोठियाल उर्फ सीमा बंगवाल के सिर से पिता का साया काफी समय पहले उठ चुका था। इसके बाद जवान भाई की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब उनकी शादी हुई तो ससुराल पक्ष का रवैया ठीक न होने के कारण उन्होंने अकेले ही संघर्ष की राह चुनी।
विज्ञापन

सीमा ने बताया कि पिता पशु लोक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। इसी बीच उनकी किडनी खराब हो गई। आर्थिक तंगी के चलते उनका इलाज भी न हो सका। बीमारी के कारण कुछ समय बाद पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि कुछ ही महीने बाद जवान भाई की भी दुर्घटना में मौत हो गई। गरीबी के बावजूद सीमा ने जैसे-तैसे बीएससी करने के बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से मत्स्य पालन में चार साल की डिग्री की। इसके बाद वर्ष 2006 में उसकी नौकरी मत्स्य विभाग में निरीक्षक के पद पर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीमा ने पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। वह रोज गुमानीवाला (तुलसी विहार) से सुबह नेपाली फार्म पहुंचती और यहां से पीसीएस की कोचिंग के लिए दून जाती। बताया कि उन्होंने एक भी दिन कोचिंग मिस नहीं की। उन्होंने बताया कोचिंग देने वाले आरए खान ने उनका उत्साहवर्धन किया। सफलता में मां सुशीला बंगवाल का बहुत योगदान है।
उन्होंने बताया कि उनकी पहली वरीयता एसडीएम बनने की थी और दूसरी इच्छा वित्त अधिकारी की। सीमा अपने करीब सात साल के बेटे को लेकर मां के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed