फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहाड़ी दरकने से बदरीनाथ हाईवे हुआ जाम

पहाड़ी दरकने से बदरीनाथ हाईवे हुआ जाम

Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से बदरीनाथ हाईवे हुआ जाम
पहाड़ दरकने से बदरीनाथ हाईवे जाम
विज्ञापन

-- कौडियाला में तीन स्थानों पर हुआ भूस्खलन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर कौडियाला के समीप चट्टान दरकने से हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने पीडब्लूडी की मदद से मलबा हटाने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक मलबा नहीं हट पाया था। लिहाजा पुलिस को वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे अचानक कौडियाला के पास विशाल चट्टान खिसकने से बदरीनाथ हाईवे जाम हो गया। राजमार्ग जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पीडब्लूडी के कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंची। मलबा हटाने के दौरान पुलिस ने पर्वतीय रूटों से आने वाले वाहनों को देवप्रयाग से हिंडोलाखाल और कीर्तिनगर से पौखाल की तरफ डायवर्ट कर दिया। वहीं ऋषिकेश से जाने वाले वाहनों को नरेंद्रनगर से भेजा गया। उधर, जाम में फंसे लोगों को बारिश की वजह से दिक्कतें हुई। उन्हें मजबूरन वाहनों में ही कैद होकर रहना पड़ा। राजमार्ग पर मलबा हटाने का काम देर रात तक जारी था। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि पहाड़ी से मलबा आना अभी भी जारी है। बताया कि पीडब्लूडी की टीम मलबा हटाने में लगी है। वाहनों को डायवर्ट किया गया है। जाम में फंसे लोगों को भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed