फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाओं में जोश भरने आ रही शोभा ओझा

महिलाओं में जोश भरने आ रही शोभा ओझा

Mon, 31 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं में जोश भरने आ रही शोभा ओझा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा प्रदेश की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। वे यहां स्थित राधाकृष्ण आश्रम में तीन अगस्त को होने वाले प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की भावी योजनाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार से महिलाएं त्रस्त हो गई हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की ओर से चलाई गई महिलाओं की जन कल्याण योजनाओं को बंद कर दिया है। कहा कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस सरकार में 400 रुपये में मिलने वाला गैंस सिलेंडर 800 रुपये तक मिल रहा है। कहा कि सरकार शराब माफियाओं के हाथों बिक चुकी है। आरोप लगाया कि शराब माफियाओं से पैसे लेकर नेशनल हाईवे को जिला मार्ग में तब्दील किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि तीन अगस्त को हरिद्वार में महिला कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया जा रहा है। जिसमे भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की योजना तैयार की जाएगी। बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। वादा करने के बाद भी किसानों का ऋण माफ नहीं किया है। भाजपा के राज में किसानों की मौत हो रही है,ा लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है। कैग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए संतोष चौहान ने कहा कि रेलवे का खाना खाने लायक नहीं है। कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया। कहा कि जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। प्रेस वार्ता में रुडक़ी की अध्यक्ष रश्मि चौधरी, प्रवक्ता विमला पांडे, किरण सिंह, सुषमा सहगल, बीना कपूर, सपना यादव, ग्रेस कश्यप सहित कई अन्य महिला नेता शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed