{"_id":"597f65234f1c1bb3738b4a33","slug":"15015212754-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान परेशान
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
ऊपरी गंगा नहर से निकलने वाली छोटी नहर से सिंचाई को लेकर परेशानी आ रही हैै। करीब 25 वर्ष पहले ऊपरी गंग नहर का नवीनीकरण करने के दौरान बनी छोटी नहर का तल ऊंचा होने से रजवाहों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
खेतों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समय धान की रोपाई का समय चल रहा है और पानी नहीं मिलने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजनेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी कोई सकारात्मक हल नहीं निकल पाया। सिंचाई की आवश्यकता को पूरी करने के लिए हर वर्ष किसान अपने खर्चे से इस छोटी नहर की खुदाई कराते हैं,लेकिन बरसात आते-आते फिर उसका तल फिर ऊंचा हो जाता है।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्य्क्ष सुशील चौहान ने बताया कि जब तक बंद नहर को खोला नही जाएगा तब तक समस्या का हल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने नहर खोलने के लिए टेंडर कर दिया था लेकिन बाद में वन विभाग ने एनओसी नही दी। जिससे नहर नहीं खोली जा सकी। वहीं किसान राजकुमार चौहान, बलवीर सिंह, रमेश कुमार, बालेश चौहान, साधुराम चौहान, राजेश कुमार, डा. बिजेंद्र सिंह, चरण सिंह चौहान, कृष्णपाल सिंह ने बताया कि छोटी नहर से सैकड़ों बीघा जमीन सिंचित होती है। गन्ने और धान की फसल के लिए सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। सिंचाई के लिए पानी नहीं होने पर कई बार शासन और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन