{"_id":"597f61504f1c1bd8588b4665","slug":"15015202961-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेथा में बारिश से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेथा में बारिश से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। तहसील क्षेत्रांतर्गत मलेथा गांव में भारी बारिश से एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। तहसील प्रशासन ने प्रभावित परिवार को गांव में अन्य भवन में शिफ्ट करा दिया है।
सोमवार सुबह करीब 5 बजे मलेथा गांव में तेज बारिश से अजय नेगी के भवन के पीछे की एक दीवार टूट गई। इससे परिवार दहशत में आ गया। दीवार टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल तहसील प्रशासन को दी। एसडीएम नूपुर वर्मा के आदेश पर राजस्व उप निरीक्षक ने मौका मुआयना कर प्रभावित परिवार को अन्यत्र शिफ्ट करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अजय की माली हालात ठीक नहीं है। वह गांव के एक होटल में काम करता है। ब्यूरो