फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आमने-सामने की भिडंत में तीन वाहनों में सवार पांच लोग घायल

आमने-सामने की भिडंत में तीन वाहनों में सवार पांच लोग घायल

Tue, 25 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने की भिडंत में तीन वाहनों में सवार पांच लोग घायल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पथरी/श्यामपुर।
गांव धनपुरा में हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर सढ़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर बाहर पीली पुल के पास तीन वाहनों के आपस में टकराने से पांच लोग घायल हो गए।
गांव धनपुरा में हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे एक महिला सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अज्ञात बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शाम करीब चार बजे सोहन उर्फ सोनू निवासी गांव टाटवाला, थाना श्यामपुर बाइक से मैना पत्नी जगदीश निवासी टांडा इब्राहिमपुर और नीता पत्नी प्रदीप निवासी गांव टांडा हद्दीवाला के साथ कलियर हरिद्वार की ओर जा रहा था। गोर्वधनपुरा में सोहन की बाइक की भिड़ंत एक अज्ञात बाइक से हो गई। इससे मैना (32) सड़क पर गिर कर एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फेरूपुर चौकी प्रभारी प्रशांत बहुगुणा का कहना है कि अज्ञात बाइक सवार को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामपुर। हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर बाहर पीली पुल के पास तीन वाहनों के आपस में टकराने से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की शाम करीब पांच बजे हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर बाहर पीली पुल के पास कार चालक राजेंद्र पुत्र ताराचंद (45) निवासी हरियाणा रजत पुत्र राजकुमार (20) निवासी इब्राहिमपुर रुड़की हरिद्वार से गैंडीखाता जा रहे थे। नजीबाबाद की ओर से आ रहे एक टैंपो (छोटा हाथी) चालक महफूज पुत्रमुमताज (24) रामनगर गंगनहर रुड़की नजीबाबाद की ओर से आ रहा था। तभी अचानक कार व टैंपो (छोटा हाथी) की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे नजीबाबाद की ओर से आ रहे स्कूटी सवार विकास पुत्र यादराम (19) रायपुर रोड देहरादून भी टैंपो (छोटा हाथी) से टकरा गया। जिसमें टैंपो (छोटा हाथी) चालक, कार में सवार व्यक्ति व स्कूटी चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सिपाही दीपक चंद ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed