{"_id":"597385b54f1c1bbc3d8b468c","slug":"15007431693-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वीलों में बनेगा भाजपा का हाईटेक कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वीलों में बनेगा भाजपा का हाईटेक कार्यालय
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का हाईटेक कार्यालय जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। पार्टी की ओर से गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर ग्वीलों में कार्यालय निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के हाईटेक कार्यालय खुलेंगे। चमोली जिले में जिला संगठन की ओर से एक माह से जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय के लिए भूमि का चयन किया जा रहा था। ग्वीलों में करीब पांच नाली भूमि का चयन भी कर लिया गया है। निर्मित होने वाले हाईटेक कार्यालय में करीब 500 कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए सभागार, जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों के कार्यालय भी बनेंगे। कार्यालय के साथ ही वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। कार्यालय में एक आईटी हॉल भी बनेगा, जहां से पार्टी की सभी गतिविधियों का संचालन होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि भाजपा संगठन की ओर से राज्य के प्रत्येक जिले में हाईटेक कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इन कार्यालयों में बैठक हॉल के साथ ही सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के कार्यालय मौजूद होंगे। जल्द ही कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।