फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मर्यादित जीवन जीना सीखाती है रामायण

मर्यादित जीवन जीना सीखाती है रामायण

Sat, 22 Jul 2017 07:22 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
मर्यादित जीवन जीना सीखाती है रामायण
मर्यादित जीवन जीना सिखाती है रामायण
विज्ञापन

--तुलसी मानस मंदिर में मानस कथा का दूसरा दिन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गोस्वामी तुलसी दास की जयंती के उपलक्ष्य में रामायण प्रचार समिति के 32वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए कथावाचक ने मर्यादा पुरुषोत्तम की महिमा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने धरती पर साधारण मनुष्य के रूप में जन्म लेकर कई परेशानियों का सामना किया। भगवान चाहते तो पल भर में सभी परेशानियों से निजात पा सकते थे, मगर प्रभु राम ने दुश्वारियों का सामना कर मनुष्य को जीवन में आने वाली दिक्कतों से लड़ने की कला व धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि रामायण का श्रवण करने से मनुष्य के भीतर नित्यकर्म की भावना जागृत होती है, और जीवन को मर्यादा में रहकर जीने की कला विकसित होती है। कथावाचक ने कहा कि रामायण के वाचन, श्रवण और चिंतन से कलियुग की सभी समस्याओं का समाधान संभव है। कथावाचक ने भक्तों से ईश्वर भक्ति के साथ मानव सेवा से जीवन को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उधर, धार्मिक अनुष्ठान के तहत आचार्य धनंजय शास्त्री ने संगीतमय अखंड रामायण पाठ किया। धार्मिक अनुष्ठान में सतीश घिल्डियाल, दीपक बधानी, समिति के संस्थापक पंडित गोपालाचार्य शास्त्री, कपिल गुप्ता, आशु डंग, ललित मोहन मिश्रा, अभिषेक शर्मा, अनुराग जोशी, राजीव लोचन, मनमोहन शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, राम चंद्रा, रीना शर्मा, मीना देेवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed