{"_id":"596e3b044f1c1ba05d8b45d7","slug":"15003963621-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने पर दिया बल
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता पखवाड़े के तहत हुई सहकारिता संगोष्ठी में वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए सभी वर्गों के विकास पर बल दिया। वक्ताओं ने सहकारिता को नई पहचान दिलाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
साधन सहकारी समिति गौचर, गैंथी, और बमौथ की ओर से हुई संगोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सीमा बर्त्वाल, सचिव रामचंद्र जोशी और दिनेश थपलियाल आदि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य अधिकाधिक किसानों को समितियों से जोड़कर उद्यमिता विकास से आय सृजित करना है। इसके लिए काश्तकारों को मामूूली ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महाराज सिंह लिंगवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस का उद्देश्य गरीब किसानों को छोटे उद्यमों के माध्यम से सशक्त बनाना है। संगोष्ठी के संचालक गजेंद्र नयाल ने बताया कि इस बार सहकारिता का लक्ष्य गरीब किसानों को सशक्त बनाते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। इसके लिए समितियों को ऑनलाइन कर माइक्रो एटीएम, डेबिट कार्ड आदि शुरू करने की योजना है। संगोष्ठी में उपभोक्ताओं से समय पर ऋण वसूले जाने, किसानों को ऋण देने आदि के सुझाव दिए। संगोष्ठी में साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष राकेेश शैली, धन सिंह पुुंडीर, सभासद अनिल नेगी, एलपी लखेड़ा, भवानी लाल, आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन