फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 goats brought for Magh-Maroj are missing, search continues

Dehradun News: माघ-मरोज के लिए लाए गए 15 बकरे लापता, तलाश जारी

Sat, 04 Jan 2025 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
15 goats brought for Magh-Maroj are missing, search continues
- त्यूणी के खेड़ा महेंद्र से गायब हुए बकरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। माघ-मरोज में बिक्री के लिए लाए गए 15 बकरे शुक्रवार की देर रात लापता हो गए। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि वह उत्तरकाशी के पर्वतीय क्षेत्रों से खरीदकर बकरों को यहां लाए थे। उन्होंने गुलदार की दशहत से बकरों के जंगल की ओर चले जाने की आशंका भी जताई है। उधर, वन विभाग ने इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।

ग्राम पंचायत बागी मैंद्रथ के खेड़ा महेंद्र निवासी प्रदीप नायक ने बताया कि वह 3.50 लाख रुपये में 15 बकरे खरीदकर लाया था। जिन्हें माघ-मरोज पर्व पर बेचा जाना था। ग्रामीण ने बताया कि वह शुक्रवार की रात गांव स्थित मैदान में बकरों के आसपास आग जलाकर बैठा हुआ था। अचानक से बकरे जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीण ने बताया कि गुलदार की दहशत से बकरे भाग गए होंगे। जिनकी काफी तलाश की गई, लेकिन, अभी तक सभी बकरे लापता हैं। उधर, वन विभाग के रेंजर शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed