फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भोले का अभिषेक कर उठाई कांवड़

भोले का अभिषेक कर उठाई कांवड़

Tue, 11 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
भोले का अभिषेक कर उठाई कांवड़
भोले का अभिषेक कर उठाई कांवड़
विज्ञापन


हरिद्वार। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने पहले भगवान भोलेशंकर का अभिषेक किया इसके बाद कांवड़ उठाकर गंतव्य की राह पकड़ी। भोले शंकर का जयघोष करते हुए शिवभक्त गंगनहर की पटरी से होते हुए आगे बढ़े तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात तक कांवड़ियों ने करीब दस लाख कांवड़ियों के रवाना होने का दावा किया है। सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही जहां स्थानीय नागरिकों की शिवालयों में भारी भीड़ रही वहीं कांवड़ लेने आए शिवभक्तों ने भी हरकी पैड़ी के आसपास के शिवालयों में पहुंचकर भोले बाबा का अभिषेक किया। गंगा घाटों के साथ ही कुशाघाट, रामघाट, भीमगोड़ा, खड़खड़ी स्थित मंदिरों में भगवान शंकर का अभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही। इसके बाद हरकी पैड़ी तथा आसपास के गंगा घाटों पर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई गई।

पंडितों ने सावन मास में कांवड़ चढ़ाने का महत्व बताते हुए शिवभक्तों को आशीर्वाद देकर रवाना किया। इस समय पूरा हरिद्वार कांवड़ियों से भरा हुआ है। हर धर्मशाला, आश्रम से लेकर लॉजिंग हाउस में शिवभक्त ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ कांवडिएं बाजारों में खरीदारी के लिए भी मशगूल देखे गए।
गंगा घाटों पर कांवडिय़ों के स्नान को देखते हुए पुलिस की ओर से जलपुलिस के जवानों की अतिरिक्त टुकड़ी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed