{"_id":"59497c544f1c1bfb0e8b468c","slug":"14979882133-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिर्सू में मोबाइल वैन से बिक रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिर्सू में मोबाइल वैन से बिक रही शराब
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिर्सू में मोबाइल वैन से बिक रही शराब
श्रीनगर में आंदोलन जारी, भारी बारिश में भी डटी रही महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर (ब्यूरो)। खिर्सू व श्रीनगर में शराब की दुकानों का संचालन विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शराब की दुकान के विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग ने खिर्सू में मोबाइल वैन से शराब की बिक्री शुरू कर दी है। जबकि श्रीनगर में भारी विरोध के बीच शराब बेची जा रही है।
मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद श्रीनगर में गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन जारी रहा। महिलाएं भारी बारिश में छाता लेकर शराब की दुकान के समक्ष मानव श्रृंखला बना कर डटी रही। महिलाओं ने कहा कि जब तक दुकान बंद नहीं कर दी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि शराब की दुकान मानकों के विपरीत संचालित की जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन दुकान संचालकों को पूरा संरक्षण दे रही है। वहीं खिर्सू में शराब की दुकान के विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग ने मोबाइल वैन से शराब की बिक्री का निर्णय लिया है। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि खिर्सू में मोबाइल वैन से बिक्री शुरू कर दी गई है। मोबाइल वैन प्रत्येक दिन एक निश्चित स्थान पर शराब की बिक्री करेगी। वैन संचालक प्रत्येक दिन मोबाइल वैन के स्थान के संबंध में विभाग को जानकारी उपलब्ध कराएंगे।