फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14500 Foreign pilgrims Reached Char dham in yatra 2019

चारधाम यात्रा 2019: इस बार 14500 विदेशी श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सबसे ज्यादा नेपाल से पहुंचे

Tue, 05 Nov 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
14500 Foreign pilgrims Reached Char dham in yatra 2019
चार धाम - फोटो : फाइल फोटो

चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए इस बार विदेशी तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। दुनियाभर से आए करीब 14 हजार 500 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।

विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा नेपाल से करीब 9200 श्रद्धालु चारधाम पहुंचे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि इस साल चारधाम व हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बना है। विदेशी यात्रियों में चारधाम के दर्शन करने के लिए काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और प्रचार-प्रसार के चलते इस साल 14 हजार 500 ने चारधाम व हेमकुंड साहिब के दर्शन किए। नेपाल से सबसे ज्यादा 9200 श्रद्धालु चारधाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मलेशिया से 698, यूनाईटेड स्टेट से 465, यूनाईटेड किंगडम से 294, रूस से 240, बंगलादेश से 216 ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा का प्रचार-प्रसार किया गया।

यात्रियों की सुगमता के के लिए चारधाम के ई-ब्रोसर उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां से सभी यात्री चारधाम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार से विदेशी यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। 17 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद यात्रा संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed