{"_id":"5cb6357bbdec2213ef2d3ab6","slug":"141555445115-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान गंगा और कसिगा स्कूल ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान गंगा और कसिगा स्कूल ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कसिगा स्कूल में आयोजित चौथे अखिल भारतीय प्रकाश चंद बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। मुकाबले में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल और कसिगा स्कूल ने बाजी मारी। इसमें ज्ञान गंगा स्कूल ने दी एशियन स्कूल को सात रन से हराया। दूसरे मुकाबले में कसिगा स्कूल ने कर्नल ब्राउन कैंब्रिज को 110 रन से करारी शिकस्त दी।
टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मुकाबला दी एशियन स्कूल और ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल ने 20 ओवरों में 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दी एशियन की टीम 102 रन पर ही ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच कसिगा स्कूल और कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल के बीच खेला गया। इसमें कसिगा स्कूल ने 20 ओवरों में 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल की टीम 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 110 रन से मैच गंवा बैठी। इस दौरान सिद्धार्थ बत्ता, चांदनी बत्ता, चंद्रशेखर, जावेद बट्ट आदि मौजूद रहे।