{"_id":"5c5ddff0bdec225334438106","slug":"141549656048-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 23 फरवरी को होगा खेल महाकुंभ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 23 फरवरी को होगा खेल महाकुंभ का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 23 फरवरी को होगा खेल महाकुंभ का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में खेल महाकुंभ की समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल महाकुंभ का समापन 23 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया। हालांकि विभाग की ओर से किसी भी अधिकारी ने इसकी घोषणा नहीं की है।
विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक 20 फरवरी को खेल महाकुंभ का समापन किया जाना था। समापन पर फुटबॉल स्पर्धा में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी को एक कार व सबसे अधिक गोल रोकने वाले गोलकीपर को एक बाइक देने की घोषणा खेल मंत्री पहले ही कर चुके हैं। वहीं सीएसआर के तहत खेल महाकुंभ में मदद कर रही कंपनियां इस तारीख पर उपलब्ध नहीं होने कारण उन्होंने खेल मंत्री से समापन की तारीख 23 फरवरी करने का आग्रह किया। जिस पर बैठक में यह तय किया गया कि समापन की तिथि 23 फरवरी कर दी जाए।