{"_id":"5bc79a68bdec22695431395b","slug":"141539807848-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवोशन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवोशन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
द इंडियन कैंब्रिज स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के विभिन्न हाउस के छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
डिवोशन हाउस के खिलाड़ी सर्वाधिक मेडल जीतकर प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बने। उपविजेता कम्पैशन हाउस रहा और सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट की ट्रॉफी जस्टिस हाउस का मिली। मुख्य अतिथि रहे डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ (रिटायर्ड प्रधानाचार्य डीबीएस कॉलेज) ने विजेताआें और उपविजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जीवन में खेल के महत्व की जानकारी दी। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जीवन में पढ़ाई बेशक जरूरी है, पर पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर सैयद मोहम्मद यासर, प्रधानाचार्य रचना श्रीवास्तव, एस फारुख, रुबीना सिद्दीकी आदि मौजूद रहीं।