{"_id":"5b9a974a867a557fa9002382","slug":"141536857930-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मियों ने प्रशासनिक भवन पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मियों ने प्रशासनिक भवन पर जड़ा ताला
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
एसआरटी परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारी पदोन्नति, बोनस, शिशु शिक्षण भत्ता, आवास मरम्मत करने सहित अन्य मांगों को लेकर बीते दिन से आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर कार्यबहिष्कार किया। कर्मियों से वार्ता के लिए पहुंचे परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि कुलसचिव की ओर से उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है। कुलसचिव ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने की बात कही है। कर्मियों ने कहा कि पत्र में समस्याओं के समाधान करने का बिंदुवार स्पष्ट उल्लंघन नहीं किया गया है। निदेशक ने 26 सितंबर को कर्मचारियों को कुलपति व कुलसचिव से वार्ता का आश्वासन दिया है, जिस पर कर्मचारियों ने कहा कि तब तक वे प्रतिदिन एक-एक घंटे कार्य बहिष्कार करते रहेंगे। यदि 26 सितंबर को वार्ता में सभी समस्याओं का सकारात्मक समाधान नहीं किया गया, तो वे परिसर में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर देंगे। इस मौके पर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष ऊषा नेगी, डा. दिनेश नेगी, हंसराज बिष्ट, राकेश कोठारी, रमेश रतूड़ी, हीरालाल गैरोला, रामेश्वर रतूड़ी, राजेंद्र कठैत, बुद्धि सिंह राणा, यशोदा भंडारी, यशोदा नेगी, राजेंद्र सजवाण, कृपाराम जोशी आदि उपस्थित रहे।