{"_id":"5b97ef78867a557eae2de1bd","slug":"141536683896-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की प्रसव से पहले अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की प्रसव से पहले अस्पताल में हुई मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। प्रसव कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डाक्टरों ने मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया है।
जाखणीधार ब्लॉक के रजाखेत भौनियाणा गांव निवासी कुशालमणी भद्री की पत्नी प्रमिला भद्री (45) को परिजनों ने प्रसव कराने के लिए नौ सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया था। सोमवार रात 8.30 बजे महिला को प्रसव वेदना शुरू हुई। डॉक्टर महिला का प्रसव कराने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक लगभग 8.45 बजे महिला की मौत हो गई। प्रमिला की मौत की खबर से साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. श्याम विजय ने बताया कि महिला का सामान्य प्रसव होना था। हार्ट अटैक पड़ने से गर्भवती महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
महिला की चार बेटियां है। उसका पति कुशालमणी दुबई में होटल में नौकरी करता है। सीएमओ डा.भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि गर्भवती महिला के परिजनों ने कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।