फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से लूटे मोबाइल फोन

बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से लूटे मोबाइल फोन

Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से लूटे मोबाइल फोन
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक घंटे के अंदर तीन लोगों से अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी दीप प्रकाश बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अपने घर के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपटा मारकर मोबाइल छीना और फरार हो गए। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने रामपुर चुंगी के पास दूसरी वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल पर बात कर रहे देहरादून की डिफेंश कॉलोनी निवासी आकिब से मोबाइल छीना। बाइक सवारों ने पाड़ली गुर्जर रेलवे फाटक के पास तीसरी घटना को अंजाम दिया। यहां बाइक सवारों ने मोबाइल पर बात करते हुए गांव जा रहे मोहम्मद ईनाम से भी मोबाइल छीन लिया और जंगल के रास्ते भाग निकले। तीनों पीड़ितों ने रात में ही मोबाइल लूटने की सूचना पुलिस को देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रात में तीनों घटनाओं का मुकदमा दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश के लिए रात में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को रामनगर चौक के पास एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और तलाशी ली। बाइक पर पीछे बैठे युवक के पास से तीन मोबाइल मिले। पुलिस ने मोबाइल के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने तीनों मोबाइल लूट की वारदात स्वीकार की। पुलिस दोनों युवकों से शहर में हुई अन्य मोबाइल लूट की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed