{"_id":"5b202c734f1c1b644d8b64d9","slug":"141528835187-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जून से भरें पॉलिटेक्निक दाखिले के लिए च्वाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जून से भरें पॉलिटेक्निक दाखिले के लिए च्वाइस
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश में पॉलिटेक्निक की सीटों पर दाखिले के लिए 20 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत तीन चरणों में सूबे में पॉलिटेक्निक सीटों की काउंसिलिंग की जाएगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद सीट आवंटन की सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस से मिल जाएगी।
प्रदेश में इस साल पॉलिटेक्निक की 20,990 सीटों पर काउंसिलिंग से दाखिले किए जाएंगे। इसमें 6,050 सरकारी सीटें और 14,940 प्राइवेट सीटें शामिल हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव हरि सिंह नेगी ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए प्रदेश के युवाओं के लिए सभी राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निकों में इंटरनेट की सुविधा निशुल्क रहेगी। अगर किसी अभ्यर्थी ने दाखिले के समय सही प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं कराए तो उसका सीट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों को सीट मिल जाएगी, वह दूसरे चरण में सीट अपग्रेड करने के लिए भी एप्लाई कर सकते हैं। सी आवंटन की पूरी जानकारी अभ्यर्थी को एसएमएस से मिलेगी।
..........................
यह है काउंसिलिंग कार्यक्रम
चरण पंजीकरण व च्वाइस फीलिंग सीट आवंटन आवंटित सीट पर दाखिला
पहला 20 जून से 24 जून 27 जून 28 जून से तीन जुलाई तक
दूसरा 05 जुलाई से 07 जुलाई 10 जुलाई 11 जुलाई 16 जुलाई तक
तीसरा 19 जुलाई से 21 जुलाई 24 जुलाई 25 जुलाई से 30 जुलाई तक
...........................................
यहां कराएं पंजीकरण एवं च्वाइस फिलिंग : www.ukcounseling.nic.in