{"_id":"5b008b3f4f1c1b195e8b59f7","slug":"141526762303-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर से मिले गलत चेक, भुगतान के लिए भटक रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर से मिले गलत चेक, भुगतान के लिए भटक रहे ग्राहक
Updated Sun, 20 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डाकघर में जमा विभिन्न योजनाओं की मियाद पूरी होने के बाद जारी चेकों के भुगतान के लिए ग्राहकों को भटकना पड़ रहा है। दरअसल मुख्य डाकघर से जारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के इन चेकों की सीरीज काफी पहले खत्म हो चुकी है। ऐसे में बैंक ने भुगतान देने से मना कर दिया है। बहरहाल डाक विभाग ने डाकघर में खाते खुलवाकर भुगतान करने की बात कही है।
डाकघर की विभिन्न योजनाओं में जमा रकम की मियाद पूरी होने पर ग्राहकों को चेक माध्यम से भुगतान का प्रावधान है। इसके तहत देहरादून मुख्य डाकघर ने फरवरी से मई तक 319 मेच्योर हुई योजनाओं की रकम चेकों के माध्यम से लाभार्थियों को दी। ये सभी चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के थे। ग्राहकों ने भुगतान के लिए चेक अपने बैंक खातों में लगाए, लेकिन चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से वापस आ गए। बैंक की ओर से ग्राहकों को बताया गया कि इन चेकों की सीरीज बंद हो चुकी है। इसके चलते भुगतान नहीं किया जा सकता है। इस जानकारी से घबराए ग्राहक डाकघर पहुंचे, लेकिन वहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इसके बाद से ग्राहक डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं।
मुख्य डाकघर के अधिकारी जेपी सेमवाल का कहना है कि एसबीआई ने चेक की जो सीरीज डाकघर के लिए जारी की थी, उसे अपने कंप्यूटर में अपडेट नहीं किया था। इसके चलते डाकघर से ग्राहकों को जारी चेकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ग्राहकों से डाकघर में बचत खाता खुलवाने और चेक जमा कर यहीं से भुगतान लेने की अपील की गई है।