{"_id":"5acfc3a54f1c1b0d388b4bf0","slug":"141523565477-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। सिविल डिफेंस देहरादून की पोस्ट-2 के तहत गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन-राहत और बचाव की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान पोस्ट वार्डन विनोद यादव ने बताया कि आपदा प्राकृतिक या मानव निर्मित कारणों से घटित होती है। आपदा प्रबंधन की जानकारी से ही इस प्रकोप से बचा जा सकता है। सेक्टर वार्डन राजीव बिष्ट ने आपदा से पूर्व और आपदा के बाद राहत और बचाव संबंधी महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि पूर्व जानकारी ही आपदा से प्रभावी बचाव का मूल मंत्र है। रिजर्व पोस्ट वार्डन अरविंद रोहिला ने छात्रों को भूकेंप के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यू, शिक्षिका नीलू शर्मा, हिमांशी, व्यायाम शिक्षक एसपी जोशी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।