{"_id":"5ab959444f1c1b27088b742b","slug":"141522096452-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष की आतिशी पारी से एमबीबीएस ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष की आतिशी पारी से एमबीबीएस ने जीता मैच
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एसजीआरआरयू के फ ाउंडर्स-डे सेलिब्रेशन-2018 की क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को कुलपति डॉ. पीताम्बर प्रसाद ध्यानी ने किया। सप्ताहभर तक चलने वाले इस आयोजन में अंतर विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हाेंगी।
पहले दिन एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं एमबीबीएस के बीच हुए मुकाबले में आशीष बिष्ट की 45 रनों की आतिशी पारी की बदौलत एमबीबीएस ने मैच जीत लिया। एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। नर्सिंग की शुरुआत बेहद कमजोर रही, इसमें भूपेन्द्र ने दो रन, अखिलेश ने पांच रन, अमन ने नौ रन, शुभम ने 14 रनों की पारी खेली। तीन खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शुभम तिवारी ने सर्वाधिक 22 रनों की पारी खेली। 32 रन अतिरिक्त बने। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाए। एमबीबीएस की ओर से राघव ने चार विकेट झटके। तीन विकेट आशीष ने, दो विकेट पार्थ ने व एक विकेट अभिजीत ने लिया। एमबीबीएस ने 13 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष बिष्ट ने आतिशी पारी खेलते हुए 45 रन बनाए। उन्होंने चार छक्के एवं इतने ही चौके जड़े। इसके बाद रजत ने 14 रनों की पारी खेली, 26 रन अतिरिक्त बने। नर्सिंग टीम के शशांक ने 3 विकेट, अनुज राणा ने 1 विकेट, सौरभ नेगी ने 2 विकेट लिए। व एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। चार खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।