{"_id":"5a70d7de4f1c1b81268b7647","slug":"141517344734-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 यूनिट रक्तदान से बढ़ाई शहीद दिवस की शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
116 यूनिट रक्तदान से बढ़ाई शहीद दिवस की शान
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
शहीद दिवस के अवसर पर आर्यन सामाजिक संगठन ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर दो स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें कुल 116 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। देहरादून में 53 और विकासनगर में 63 यूनिट रक्तदान हुआ।
मंगलवार को बंजारावाला चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए पहुंचे। कई युवतियों को कम वजन व हीमोग्लोबिन समेत अन्य कारणों के चलते रक्तदान की अनुमति नहीं दी गई। कई बार खून दे चुके रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। आर्यन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी ने कहा कि जरूरतमंदों को तभी खून मिल पाएगा, जब स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने हर वर्ष शहीद दिवस पर संगठन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने रक्तदाताओं को हौसला बढ़ाया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के विशेषज्ञों ने रक्त एकत्रित करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के अंतराल में सुरक्षित रक्तदान कर सकता है। निकाले गए रक्त की पूर्ति शरीर में अगले 48 घंटों के भीतर हो जाती है जबकि अन्य तत्वों की पूर्ति में 90 दिन का समय लगता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की देखरेख में किए गए रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। उल्टा समय-समय पर कई तरह की जांचें होती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
आयोजन में मंजीत रावत, दयाल सिंह रावत, अनिल तोमर, पुष्पेंद्र कटियाल, आदित्य बिष्ट, जोगेंदर रावत, विपिन भट्ट, ललित पंवार, सार्थक थपलियाल, राहुल पंवार, जयवीर रावत, नवीन पंवार, मनोज, आशीष, शुभम खंडूड़ी, हरी शंकर, धनी राणा, दीपक कुमार, अमित मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
.........................
कोट :: (फोटो भी है)
मैं अब तक छह बार रक्तदान कर चुका हूं। समाज के अन्य युवाओं से भी रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान करता हूं। जब हम रक्तदान करेंगे तभी जरूरतमंदों को मिल सकेगा।
जोगेंदर रावत
...................
रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य में सबको बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। किसी का जीवन बचाने में हमारा खून काम आ सके, इससे बड़ा गर्व का पल कुछ नहीं हो सकता।
गौरव रावत
......................
रक्तदान के जरिये सम्मान से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हमें हर महत्वपूर्ण आयोजन पर रक्तदान की परंपरा को विकसित करना होगा, तभी खून की किल्लत दूर हो सकेगी।
पिंकी कश्यप
.......................
दो को एसबीपीएस में होगा शिविर
देहरादून। सरदार भगवान सिंह पोस्ट ग्रेजुएट्स इंस्टीट्यूट (एसबीएसपीजीआई) बालावाला में दो फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। एसबीएसपीजीआई परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में हिमालयन अस्पताल ब्लड बैंक जौलीग्रांट और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीमें सहयोग करेगी। संस्थान के अध्यक्ष एसपी सिंह, निदेशक डा. एफसी गर्ग, आईपीएस वालिया, समन्वयक विकास आनंद, गौरवदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है।