{"_id":"5a5a6f734f1c1b64428b4b5f","slug":"141515876211-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री श्याम सुंदर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी देहरादून। श्री श्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री श्याम सुंदर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी देहरादून। श्री श्याम
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला, ब्यूरो/देहरादून।
राजधानी में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पटेलनगर, रेसकोर्स, प्रेमनगर, करनपुर समेत शहर के सभी पंजाबी समाज बहुल इलाकों में लोहड़ी के आयोजन हुए। देर रात तक लोगों ने ‘सुंदर-मुंदरिये हो, तेरा कौन हो प्यारा..’ समेत कई लोहड़ी गीतों के साथ जमकर मस्ती की। वहीं, शहर के कई इलाकों में आज भी लोहड़ी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में शनिवार शाम लोहड़ी कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। सुंदर कांड पाठ, भजन कीर्तन और लोहड़ी गीतों के बाद रात में भक्तों ने सामूहिक रूप से लोहड़ी पूजन किया। इसके बाद लोहड़ी जलाकर मूंगफली, गजक, पॉपकॉर्न, गुड़ समेत अन्य सामग्री लोहड़ी में डाली गई और सभी लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित की गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि आज मकर संक्रांति पर मंदिर में विशेष पूजा के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधान अवतार मुनियाल, ओम प्रकाश सूरी, भूपेंद्र चड्ढा, गोविंद मोहन, यशपाल, राम सिंह, तजेंद्र, गोविंद मोहन, तजेंद्र हरजाई, महेश पूरी, गौरव कोहली, खेमराज सेठी, महेंद्र भसीन, लक्ष्मण दास, डाली, हेमा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में भी लोहड़ी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यहां पंजाबी समुदाय के साथ अन्य लोगों ने भी धूमधाम से लोहड़ी मनाई। प्रेमनगर स्थित रामलीला मैदान में भी धूमधाम से लोहड़ी का आयोजन किया गया। राम कपूर, सानिया कपूर, विक्की अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने लोहड़ी की पूजा की और लोगों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
........................................
पहली लोहड़ी रही खास
पंजाबी समुदाय में लोहड़ी बेहद धूमधाम से मनाए जाने वाला त्योहार है। विशेषकर नवजात शिशुओं और शादी के बाद पहली लोहड़ी का विशेष महत्व है। जिन घरों में पिछले एक साल के दौरान बच्चे का जन्म हुआ या शादी हुई, वहां लोहड़ी की सबसे ज्यादा धूम रही। ऐसे परिवारों ने सुबह गुरुद्वारों में जाकर अरदास की। घरों में विशेष आयोजन आयोजित किए। रिश्तेदारों को आमंत्रित कर सामूहिक पूजा की गई। देर शाम डीजे पर पंजाबी गीतों पर लोग खूब थिरके। लोहड़ी जलाकर मूंगफली, गजक, रेवडी का प्रसाद बांटा गया।
.....................................
आज मनाई जाएगी मकर संक्रांति
मकर संक्रांति का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में कई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, व्यक्तिगत स्तर भी लोग त्योहार मनाएंगे। मकर संक्रांति में पतंगबाजी करने का भी रिवाज है। वहीं, गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ हिस्सों में आटे और गुड़ के घुघते व अन्य पकवान बनाए जाते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने-अपने ढंग से संक्रांति मनाएंगे। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद कांवली शाखा में उत्तरायणी मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं, कुमाऊं संस्कृति संरक्षण समिति व उत्तरांचल संस्कृति मंच की ओर से बनियावाला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मकर संक्रांति मेला आयोजित होगा।