{"_id":"5a4d3be84f1c1b10788b65a8","slug":"141515011048-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी की आपति पर पंचम वेद ने रखा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी की आपति पर पंचम वेद ने रखा पक्ष
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में एकांकी प्रतियोगिता की विजेता रही पंचम वेद संस्था की टीम ने तीसरे स्थान पर रही पौड़ी की आपत्ति पर अपना पक्ष रखा है। पंचम वेद संस्था के अनुसार उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। विभागीय विज्ञापन जारी होने के बाद ही उन्हें प्रतियोगिता में एंट्री मिली थी।
29 व 30 दिसंबर 2017 को आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में आयोजित एकांकी प्रतियोगिता के परिणाम को लेकर विवाद हुआ था। तीसरे स्थान पर रही पौड़ी की टीम ने निर्णायकों पर गलत फैसला देते हुए पंचम वेद संस्था को जानबूझकर जिताने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्था डोईवाला में पहले हार चुकी थी, उसके बाद विभागीय मिलीभगत से गुपचुप दोबारा प्रतियोगिता में शामिल कराया गया। इसको लेकर उन्होंने काफी देर हंगामा करने के बाद धरना भी दिया था।
उनके आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए पंचम वेद संस्था के दलनायक शुभम नेगी ने बताया कि पंचम वेद संस्था की अलग-अलग इकाइयों ने कई ब्लॉक में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। डोईवाला में ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी टीम जीतने में कामयाब रही थी। उसके बाद 19 दिसंबर को समाचार पत्रों में एक विज्ञापन छपा था, जिसमें प्रतियोगिता के लिए ओपन एंट्री रखी गई। 23 दिसंबर को संस्था ने प्रतियोगिता में अपनी एंट्री की, जिसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला।