{"_id":"594fee4c4f1c1b25438b4723","slug":"141498410572-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा साइड पर लगाई गई टीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा साइड पर लगाई गई टीन
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से अलकनंदा साइड सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं। यहं सड़क किनारे टिन की चादरें लगाई गई हैं। यहां पर करीब पचास मीटर हाईवे संकरा होने के कारण दोनों ओर से वाहनों का वन-वे सिस्टम किया गया है।
चालू यात्रा सीजन में पिनौला में यात्रा वाहन अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में गिर गया था, जिसमें तीन तीर्थयात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दिल्ली के तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई थी। यहां पर हिल कटिंग न होने से मार्ग संकरा बना हुआ है। इस स्थान पर बीआरओ ने लकड़ी की बल्लियों के सहारे टिन की चादरें लगाई हैं। साथ ही इस दायरें में पुलिस के दो जवानों की तैनाती की गई है, जो वाहनों की वनवे सिस्टम से आवाजाही करा रहे हैं। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे का डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया था। पिनौला में भूस्खलन क्षेत्र होने के कारण अभी तक चौड़ीकरण कार्य नहीं किया जा सका है। जल्द ही यहां हाईवे को सुधार लिया जाएगा।