14 साल की ‘बच्ची’ बनी मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कर्णप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले में चार माह पूर्व रेप का मुकदमा दर्ज है। हालांकि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों ने 14 वर्षीय लड़की का आपरेशन से प्रसव कराया। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से पुलिस को सूचित किया।
एक साल पहले हुआ था रेप
राजस्व पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने चार माह पहले इस संबंध में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर रेप के केस में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के नाबालिग होने से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। घटना की जानकारी पांच माह पहले पीड़िता के पेट में दर्द की शिकायत से चली। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने इस दौरान उसका नियमित चेकअप सहित गर्भवती महिलाओं से संबंधित टीके भी लगाए। इससे पहले भी स्टेट में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि आरोपी को राजस्व पुलिस संरक्षण दे रही है।