फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 samples of many food items including Amul, Paras milk failed

अमूल, पारस जैसे ब्रांडेड दूध के नमूने भी मिले फेल

Tue, 14 Sep 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
14 samples of many food items including Amul, Paras milk failed
जिले में अमूल व पारस जैसी ब्रांडेड कंपनियों के दूध भी खाद्य मानकों पर खरे नहीं मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने देहरादून शहरी क्षेत्र में रुद्रपुर से मंगाई मोबाइल फूड लैब से पांच दिन तक रेंडम सर्विलांस अभियान चलाया। अभियान में दूध समेत विभिन्न 58 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। इनमें 14 नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा (अभिहीत) अधिकारी पीसी जोशी के अनुसार फूड बिजनेस ऑपरेटर सहित स्थानीय नागरिकों से भी मोबाइल फूड लैब में दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं का परीक्षण करने की अपील की गई थी। अभियान के तहत 58 खाद्य नमूनों की गुणवत्ता का परीक्षण फूड एनेलिस्ट की टीम द्वारा मोबाइल लैब में किया गया। जांच में नौ नमूने फेल पाए गए। शहर में बिक रहे आनंदा, पारस, पतंजलि, मदर डेयरी, श्वेत धारा, अमूल डेरी इंडिया का परीक्षण किया गया। इसमें तीन नमूने फेल मिले। इनमें पारस ब्रांड फुल क्रीम दूध, अमूल ब्रांड निर्माता पैक्ड कंपनी अविना मिल्क प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार और मिल्क इंडिया ब्रांड डबल टोंड दूध खाद्य सुरक्षा के मानकों पर खरे नहीं पाए गए हैं। पैकेट में प्रदर्शित न्यूट्रिशन की मात्रा निर्धारित से कम मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह नौ रिटेल डेयरी शॉप से खुले दूध के रेंडम सर्विलांस नमूने लिए गए। इनमें चार डेयरी से लिए गए खुले दूध के नमूने फेल मिले। इनमें भी न्यूट्रिशन की मात्रा निर्धारित से कम पाई गई है। जो कि पानी की मिलावट या दूध की प्रॉपर हेंडलिंग नहीं होने के कारण भी हो सकती है। लो न्यूट्रिशन दूध का नियमित तौर पर सेवन करने से कैल्शियम सहित कई माइक्रोन्यूट्रिएंट की शरीर में कमी हो सकती है। मसालों में धनिया व चिली पाउडर के नमूने खाद्य सुरक्षा के मानकों पर खरे नहीं मिले। जोशी ने बताया कि जिन विक्रेता और निर्माता कंपनियों के प्रोडक्ट की जांच रिपोर्ट में कमी पाई गई है, उन्हें नोटिस भेज कर प्रोडक्ट की बिक्री रोकने और गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इन प्रोडक्ट के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed