{"_id":"6499ed7b8e3d771b2c006154","slug":"14-roads-remained-closed-for-the-second-day-due-to-two-hours-of-rain-dehradun-news-c-5-drn1005-186597-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Weather: मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश, दूसरे दिन भी बंद रहे 14 सड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Weather: मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश, दूसरे दिन भी बंद रहे 14 सड़क मार्ग
Tue, 27 Jun 2023 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 04:50 PM IST
सार
राज्य मार्ग सहिया-क्वानू मोटर मार्ग, मीनस-अटाल मोटर मार्ग समेत ग्रामीण मार्ग सहस्त्रधारा-कार्लीगाड-सरोना मोटर मार्ग, यमुनापुल-हाथीपांव मोटर मार्ग और खारसी मोटर मार्ग समेत 14 जगह मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून के दस्तक देने के बाद सोमवार दूसरे दिन भी रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। जिले के 14 सड़क मार्गों पर आवाजाही बंद रही। शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 11.30 बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर दोपहर एक बजे तक होती रही। जिसके चलते भूस्खलन, मलबा आने और सड़क धंसने से राज्य मार्ग सहिया-क्वानू मोटर मार्ग, मीनस-अटाल मोटर मार्ग समेत ग्रामीण मार्ग सहस्त्रधारा-कार्लीगाड-सरोना मोटर मार्ग, यमुनापुल-हाथीपांव मोटर मार्ग और खारसी मोटर मार्ग समेत 14 जगह मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन
Rishikesh-Badrinath Highway: खांकरा में हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
शहर में कैनाल रोड चौक, दिलाराम चौक, एस्लेहॉल चौक, लैंसडाउन चौक, दून अस्पताल चौक, दर्शनलाल चौक, रेलवे स्टेशन चौक, माजरा चौक, पथरीबाग चौक, आईएसबीटी चौक आदि में जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के अलावा कई दौर की तेज बौछार भी हो सकती है।