फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 inter will be involved in tulip programme.

स्मार्ट सिटी में ट्यूलिप प्रोग्राम में शामिल होंगे 14 इंटर्न

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
14 inter will be involved in tulip programme.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। भारत सरकार की ओर से ग्रेजुएट के लिए शुरू किए गए द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी में 14 इंटर्न रखे जाएंगे। इन सभी को 15 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड और इंटर्नशिप पूरा होने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। देहरादून जिले में 14 सीटों के लिए अब तक 369 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। सोमवार को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 14वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह फैसला लिया गया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश में ग्रेजुएट्स को काम करने का अवसर देने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। भरे हुए आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज पर भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा सकती है। बैठक में गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, यूपीसीएल के एमडी वीसीके मिश्रा, कंपनी सचिव राशिद मलिक, स्मार्ट सिटी के वित्त अधिकारी गंगा प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed