{"_id":"637bd1d53d512a7b5677317d","slug":"139-people-lost-their-lives-on-the-roads-in-doon-in-10-months-city-news-drn428813371","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 महीने में जिले की सड़कों पर 139 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महीने में जिले की सड़कों पर 139 लोगों ने गंवाई जान
विज्ञापन
लोकल लेवल कमेटी की बैठक लेती जिलाधिकारी सोनिका। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
जिले की सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं में इस साल 10 माह में 139 लोगों ने जान गंवाई, जबकि 285 लोग घायल हुए। इनमें से ज्यादातर का कारण ओवर स्पीड और गलत दिशा में वाहन चलाना रहा।
उपरोक्त जानकारी सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम को दी गई। डीएम सोनिका ने जिले के सभी ब्लैक स्पॉट को जल्द ठीक करने के निर्देेश दिए। ऋषिपर्णा सभागार में हुई बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीएम ने लोनिवि, एनएचएआई को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने के निर्देश दिए। इसके लिए पहले और सुधारीकरण के बाद के फोटो मुहैया कराने को कहा। एसपी ट्रैफिक को दुरुस्त किए गए ब्लैक स्पॉट की जांच के निर्देश दिए गए। बताया गया कि जिले में 49 ब्लैक स्पॉट थे, इनमें से 30 ठीक कर लिए गए, जबकि 19 पर कार्रवाई चल रही है।
अफसरों ने डीएम को दुर्घटनाओं का ब्योरा भी मुहैया कराया। बताया गया कि जनवरी से अक्तूबर तक 363 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 139 लोगों ने जान गंवाई, जबकि 285 लोग घायल हुए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1.26 लाख चालान किए गए, जिनमें पुलिस ने 1.05 और परिवहन विभाग ने 20,843 चालान किए। पुलिस ने 11,160 की काउंसिलिंग भी की। बैठक में एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे, ईई एनएच जितेंद्र कुमार, एआरटीओ एनके ओझा व अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।