फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1347 LT teachers will get appointment letters in the state: Dr. Dhan Singh

Dehradun News: प्रदेश में 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह

Sun, 12 Oct 2025 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
1347 LT teachers will get appointment letters in the state: Dr. Dhan Singh

विज्ञापन
प्रदेश में 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह
e
14 अक्तूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री धामी के हाथों किए जाएगे वितरित

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को 14 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र दिए जाएगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करा दी है। आयोग से चयनित 1347 अभ्यार्थियों को 14 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र दिए जाएगे। विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

आयोग से उपलब्ध सूची के तहत गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा में 681 पदों पर शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें हिन्दी विषय में 112, अंग्रेजी 98, संस्कृत 9, गणित 66, विज्ञान तथा सामान्य विषय 109-109, कला 103, व्यायाम 59, गृह विज्ञान 3, वाणिज्य 11 व संगीत विषय में दो शिक्षक शामिल हैं। इसी तरह कुमाऊं मंडल में सामान्य व महिला शाखा में 671 पदों पर शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें हिन्दी विषय में 90, अंग्रेजी 73, संस्कृत 12, गणित 89, विज्ञान 88, सामान्य विषय 128, कला 127, व्यायाम 45, गृह विज्ञान आठ, संगीत छह, उर्दू एक व वाणिज्य विषय में चार शिक्षक शामिल है। विभागीय मंत्री ने बताया कि आयोग से घोषित भर्ती परिणाम को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने सभी वादों का निस्तारण कर 1347 पदों पर नियुक्ति देने के आदेश पारित किए हैं, जबकि शेष पदों को रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. रावत ने बताया कि इन सभी चयनित शिक्षकों को प्रथम तैनाती राज्य के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में दी जाएगी ताकि वहां शिक्षकों की कमी दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यालयों में विषयवार शिक्षक उपलब्ध कराना है। विभाग लगातार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्राथमिक शिक्षा विभाग में 2100 सहायक अध्यापकों व माध्यमिक शिक्षा विभाग में 800 से अधिक पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed